Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

अधिकारी नियमित दौरे करें, योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखें

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र का नियमित दौरा कर शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करें, जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर नजर रखें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद आयोजित करें, जिसमें शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यकाल अधिकारी सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के अलावा हरदा टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की ई केवाईसी की कार्यवाही पूरी की जाए, ताकि उन्हें योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान में कोई समस्या ना आए। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक खातों से आधार लिंकिंग की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हृदय अभियान से संबंधित चयनित ग्रामों के स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को निकटतम स्कूल में प्रवेश दिलाने और सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाकर उनका उपचार कराने के निर्देश भी दिए।

329 Views
What do you think?

Leave a Reply