पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर विराट कवि सम्मेलन आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन 6 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। कमल सांस्कृतिक मंच के देवीसिंह सांखला ने बताया कि रविवार रात 8 बजे से महारानी लक्ष्मीबाई मैदान हरदा पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इस कवि सम्मेलन में देश भर के प्रसिद्ध कविगण हिस्सा लेंगे। कवि सम्मेलन में केसरदेव मारवाड़ी लाफ्टर विजेता राजस्थान, सुनील व्यास लाफ्टर विजेता मुंबई, दमदार बनारसी हास्, मुमताज नसीम श्रृंगार रस कवित्री अलीगढ़, मोनिका देहलवी श्रृंगार रस कवित्री दिल्ली, भूपेंद्र राठौर वीर रस कवि राजस्थान, विनोद पाल हास्य रस कवि सम्मेलन में हिस्सा लेकर अपनी कविताओं से दर्शकों को आनंदित करेंगे।

621 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!