अनोखा तीर, हरदा। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा की नवांकुर संस्था नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय द्वारा नुककड़ नाटक के माध्यम लोगों को नशे दुष्परिणाम बताकर इनसे दूर रहने की अपील की। रोचक अंदाज में तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट, शराब, पान मसाला, पान, ड्रग्स जैसे व्यसनो के हानिकारक परिणाम के बारे में लगभग 600 लोगो को जागरूक किया। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, नवांकुर संस्था प्रभारी प्रहलाद नागवे, गणेश, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्वकर्ता छात्रा, परामर्श दाता उपस्थित रहे। इसी दौरान लोगो को नशा नहीं करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।
नशा नाश की जड़ है भाई… नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश







