Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

किसानो के खाते में अंतरित की पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाशिम, महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरण की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक आरके दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद थे। प्रोजेक्टर के माध्यम से महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किसानों ने देखा। डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू ने बताया कि हरदा जिले के 57369 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज दो-दो हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसफर की गई है।

456 Views
What do you think?

Leave a Reply