अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम कमताड़ा में ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्राम कमताड़ा में जनपद निधि की ८ लाख २५ हजार की राशि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम पंचायत कमताड़ा द्वारा बैठक हेतु नवनिर्मित चौक, टिन शेड व ग्राम के बजरंग मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मी इवने, उपसरपंच अरबिन्द मोरछले, ग्राम सचिव जयनारायण गौर, बबलू यादव, अजय पाटील, गौरीशंकर, शेषनारायण पाटिल, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।
176 Views

