नशों से दूर रहने की दिलाई शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नगर के तिरक्यान बाबा एवं कुशवाहा कॉलोनी में नशा नहीं करने के संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक किया। जिसमें आज की युवा पीढी जिस तरह से तेजी से नशे की ओर बढ़ रही है उन्हें नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया। जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गोहर, हरीश गोहिया, भावना रावत की उपस्थिति नवांकुर संस्था, टिमरन नगर विकास प्रस्फुटन समिति, सुकनी नगर विकास प्रस्फुटन समिति, एबिलिटी इंस्टिट्यूट टिमरनी के साथी प्रीतम तंवर, प्रवीण चौरसिया, प्रियंका मेहरा, संजय मंसोरिया, नीरज कौशल, करण रामटेक, वैष्णवी व्यास, आयुष सोनी, आरती तंवर ने नशा नहीं करने के संदेश पर नाटक प्रस्तुत किया। अंत में हरीश गोहिया ने नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

408 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!