रानी दुर्गावती जयंती के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिंदू परिषद अंतर्गत संचालित मातृशक्ति द्वारा रानी दुर्गावती जयंती के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रानी दुर्गावती के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शनिवार को इसमें अलग-अलग प्रतियोगिता में तीस बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें 10 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। शाला प्रमुख शिक्षक श्री गुप्ता, शिक्षिका मीरा खरे ने विशेष सहयोग किया। कमाल सोनी, प्रज्ञा अग्रवाल, बेबी मालवीय, स्मिता दुबे, वि.हि.प. अध्यक्ष गिरजा शंकर राजपूत, उपाध्यक्ष स्मिता दुबे, रेखा विशनोई उपस्थित थी। मातृ शक्ति सह संयोजिका कमला सोनी ने कहा कि बालिका दुर्गा का रूप है। अपनी शक्ति को पहचानों और देश का नाम रोशन करें।

351 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!