युवती से दुष्कर्म का मामला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भाजपा ने प्रेसवार्ता कर उठाए कांग्रेस पर सवाल

-कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म

अनोखा तीर, हरदा। बीते दिनों कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर युवती द्वारा शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया था। जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पति के बचाव में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने इसे राजनितिक षडयंत्र बताया था। जिसको लेकर भाजपा के जिला पदाधिकारियों द्वारा शनिवार शाम भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए कहां कि जो कांग्रेस अन्य मामलों में आरोपी को फांसी देने जैसी बाते करती थी वह अब चुप क्यों है, हरदा विधायक आरके दोगने, जिला अध्यक्ष जैसेे लोग अब चुप क्यों बैठे है। वहीं पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहां कि जीतू पटवारी जो बैटी बचाव जैसी बाते करते थे अब वह अपने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं करते। राहूल गांधी, प्रियंका गांधी अब क्यों आगे नहीं आ रहे है, कांगे्रस को अब क्या सांप सुघ गया है। आरोपी की पत्नी जो की कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष है कहती है कि यह राजनितिक षड़यंत्र है वह अपने पति का पक्ष ले रही है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई राजनैतिक षड़यंत्र नहीं है। घर में काम करने वाली युवती से शांदी का झांसा देकर तीन सालों से दुष्कर्म किया जा रहा था। जिस खेत में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य का अय्याशी का अड्डा बना है उसे ध्वस्त कर देना चाहिए। पीड़िता के परिवार को धमकिया दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया ने कहा कि दुष्कर्म जैसे मामले में कोई पार्टी का नहीं होता है। सभी की बहन-बेटी एक समान है। आरोपी कठौर सजा दी जानी चाहिए।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

error: Content is protected !!