Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन  प्रारंभ

2 min read
Text Size:


-जिले में बनाए गए 50 किसान पंजीयन केन्द्र
अनोखा तीर, हरदा।
प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार 25 सितंबर से सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हो गया है। किसान सोयाबीन विक्रय के लिए आगामी 20 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन कराने के लिए जिले में 50 पंजीयन केद्र स्थापित किए गए हंै। इन पंजीयन केन्द्रों में तहसील हरदा अंतर्गत  सेवा सहकारी समिति रुपीपरेटिया, बालागांव, भोनखेड़ी,  गहाल, मसनगांव, पलासनेर, अबगांवखुर्द, मोहनपुर, मसनगांव -2 तथा भुवनखेडी – 2 विपणन समिति, तहसील हंडिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नीमगांव, सोनतलाई, अबगांवकला, हंडिया, नांन्दरा, धनगांव व मांगरूल, तहसील टिमरनी अंतर्गत सेवा सहकारी समिति तजपुरा, छिदगांवमेल, रूदलाय, गोदागावखुर्द, पोखरनी, बाजनियां, करताना, गोदागांवकला व पोखरनी 2, तहसील रहटगाँव अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रहटगांव, सोडलपुर, टेमागाव, आलमपुर, रवांग, मनियाखेड़ी व राजाबरारी, तहसील खिरकिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मांदंला, मोरगढ़ी, धनवाड़ा व बारंगा  तथा तहसील सिराली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पीपल्यामकाडई, रहटाकला, सोमगांव कला, दीपगांव कला, सिराली, बेड़ियाकला, जूनापानी, दीपगांवकला- 2 द्वारा पंजीयन कार्य किया जा रहा है। उप संचालक श्री यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समयावधि में पंजीयन केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, खसरा नकल एवं बैंक पासबुक लेकर उपस्थित हों। उन्होने अनुरोध किया है कि, पंजीयन कराने के बाद पंजीयन में बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड अवश्य जांच कर लें।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply