Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज के सदस्यों ने 11 पौधे रोपे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने रविवार को  बादर विहार परिसर स्थित कुलदेवता मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान आंवला, शमी, जामुन मधुकामिनी, पारिजात, आम, बिल्व पत्र, अशोक, सफेद कनेर सहित अन्य प्रकार के पौधे मंत्रोच्चार के साथ रोपे गए। समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 16 वें सप्ताह के रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने इस दौरान 11 पौधे रोपे है। समाज के अध्यक्ष महामंत्री लोकेश शर्मा ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। इस दौरान लक्ष्मीनारायण बादर, पंडित हरिओम जोशी, पंडित नितेश शर्मा, पवन तिवारी, लोकेश शर्मा, विनीत जोशी, मनोज त्यागी, सुनीता पुजारी, गीता पांडे, अदित गुरु ने अपने जन्मदिवस को स्मृति में संजोए रखने पौधे रोपे। वहीं स्व.कृष्णचंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर रोहित तिवारी ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण समाज के आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री लोकेश शर्मा, नितेश बादर, रोहित तिवारी, दीपक शुक्ला, विनीता राजोरिया, गीता पांडे, अदिती गुरु, अश्लेषा शुक्ला, मनीषा डाले, कंचन शर्मा, अर्चना दुबे, हेमा शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply