आरोपी की गिरफ्तारी पर जताया आभार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा।
हरदा जिले के सिराली में 5 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के अपराधी को पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। हरदा पुलिस को मिली उक्त सफलता पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों एवं मीडिया के साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिनके सतत प्रयास से आरोपी पकड़ा गया। विधायक श्री दोगने ने उक्त मामले के जांच अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा है कि वह अति शीघ्र अपनी जांच पूर्ण करें, और आरोपी की ऐसी फाइल तैयार करें जिससे उसे कोर्ट में फांसी की सजा हो। जिससे कि हरदा की मासूम बेटी को न्याय मिल सके और इस प्रकार के अमानवीय कृत्य की पुनरावृति न हो।

223 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!