Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

स्कूल-कॉलेज में बाहरी लोगों के आवागमन पर लगे रोक : विधायक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय प्रांगण हरदा में एबीवीपी के संगठन मंत्री आशीष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता जो की कॉलेज के छात्र नहीं थे और ना ही हरदा जिले के रहवासी हैं। उनके द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य से बदसलूकी की गई, जो की हरदा जिले की सभ्यता नहीं है एवं घोर निंदनीय कृत्य है। उक्त घटना से यह स्पष्ट होता है कि सत्ता के नशे में चूर एबीवीपी के कार्यकर्ता शिक्षको का सम्मान करना भूल गए है। केवल दबाव की राजनीति करते है। जिले के बाहर से आकर यह लोग हरदा जिले के वातावरण को बिगाड़ रहे हैं। एबीवीपी के संगठन मंत्री आशीष शर्मा द्वारा पूर्व में भी स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ भी इसी प्रकार से बदसलू की गई थी, जिसके कारण प्राचार्य को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। एबीवीपी के द्वारा  प्राइवेट स्कूलों एवं प्राइवेट कॉलेज के प्रचार्य के ऊपर भी अनैतिक दबाव बनाया जाता रहा है। मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि वह ऐसे लोगों को संरक्षण देना छोड़ें जो की गुरुओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं एवं जिला प्रशासन से यह मांग करता हूं कि उक्त पूरे प्रकरण की जांच की जाकर संबंधित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावे एवं समस्त स्कूल एवं कॉलेजो में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाए।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply