Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

ई-उपार्जन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ वर्ष विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक सोयाबीन पंजीयन कराए जा रहे हैं।  ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन में आने वाली समस्या के त्वरित निराकरण करने के लिए कण्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार कंट्रोल रूम पर सहायक संचालक कृषि डॉ. भागवतसिंह मोबाइल नंबर 9584641355 व रामकृष्ण मंडलोई मोबाइल नंबर 9926490984, तकनीकी सहायक सह शाखा प्रभारी तुलसीराम वरबड़े मोबाइल नंबर 9926985277 तथा भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी गोविन्द प्रसाद सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त अधिकारी कर्मचारी खरीफ पंजीयन व उपार्जन अवधि में सोमवार से रविवार समय प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल नंबर पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर, उसका रजिस्टर संधारित कर, त्वरित निराकरण के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र प्रेषित कर, निराकरण करना सुनिश्चित करेगें तथा प्रतिदिन पंजीयन व उपार्जन संबंधी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएंगे।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply