अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु वृत हरदा के ग्राम रन्हाईकला, उड़ा, खेड़ीपुरा मोहल्ला, पीलियाखाल, वृत खिरकिया के ग्राम कुड़ावा, सारंगपुर  में दबिश देकर कुल 39 पाव देशी शराब, 19 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 310 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त कर कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्यवाही में वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर तथा समस्त आबकारी आरक्षको एवं नगर सैनिको का योगदान रहा। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

121 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!