Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

जिला जेल में हुई व्याख्यानमाला

2 min read
Text Size:



-मिलेट्स मोटे अनाज से होने वाले लाभ के बारे में बताया
अनोखा तीर, हरदा।
जिला जेल में कैदियों और पुलिस कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें आहार ही औषधि है विषय पर मिलेट्स के महत्व और पोषण संबंधी लाभों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेचुरोपैथी एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.अम्बर पारे ने बताया कि मिलेट्स मोटा अनाज हमारे आहार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और कई रोगों से बचाव में सहायक होते हैं। डॉ. अम्बर पारे ने बनाया कि जितनी भी गंभीर बीमारियां है उन सब का कारण हमारे शरीर का एसिडिक हो जाने से हो रहे है। इसका समाधान बताते हुए उन्होंने बताया कि हम हमारे आहार में 50 से 60 प्रतिशत तक बिना पका हुआ भोजन ले। मतलब जैसे फल और बिना पकी हुई सब्जियां, सलाद आदि जिस से शरीर में एल्कलाइन बना रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। उन्होंने कैदियों और पुलिस कर्मचारियों को योग की भी कुछ ऐसी क्रिया सिखाई जो दैनिक जीवन में आसानी से कर पाए और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त रह सकें। डॉ. अम्बर पारे ने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि कैसे मिलेट्स को नियमित आहार में शामिल करने से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। कैदियों ने इस सत्र में गहरी रुचि दिखाई और कई सवाल पूछे, जिनका समाधान डॉ.पारे ने अत्यंत सरल और व्यावहारिक तरीकों से किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक व्याख्यान से न केवल कैदियों को बल्कि जेल कर्मचारियों को भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने डॉ.अम्बर पारे का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जेल के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में डॉ.शेलेन्द्र परिहार, जवाहर पारे, अंतिमा चोलकर, एडवोकेट अनीश खान, योगेश शर्मा जेलर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply