अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज ने निकाली वाहन रैली  


अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल समाज ने भगवान महाराज अग्रसेन की 5148वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। रैली का आयोजन भगवान अग्रसेन की महाआरती, उनके न्यायपूर्ण, सामानता, परोपकार और समाजसेवा को जीवन के प्रमुख आदर्श के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ। रैली सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन से शुभारंभ होती हुई,  हरदा डिग्री कॉलेज, काली मंदिर, परशुराम चौक, टाकबंधु चौराहा, जैसानी चौक, करताना वाला गली, घंटाघर चौक, अग्रसेन चौराहा होते हुए अग्रसेन पैलेस में संपन्न हुई। रैली में समाज के महिला, पुरुष, बच्चे व युवक  तथा युवती वर्ग उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।  

456 Views

Leave a Reply