अनोखा तीर, हरदा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 28 सितंबर शनिवार को हरदा जिले का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे हरदा में रवि जोशी के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दोपहर 1 बजे विधायक निवास होकर दोपहर 2 बजे तक खुदिया मकड़ाई, अभिजीत शाह विधायक टिमरनी के पिता राजा अजय शाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहने का आग्रह किया।
आज हरदा आएंगे पूर्व मंत्री अरुण यादव







