Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

नि:शुल्क दंड प्रशिक्षण शिविर

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। वर्तमान समय की मांग कर देखते हुए विश्वहिंदू परिषद के अंतर्गत संचालित दुर्गावाहिनी मातृशक्ति व स्वर्णिमोदय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज आत्मरक्षा शिविर का उद्घाटन किया गया। जिसमें 5 दिनों का दंड प्रशिक्षण रखा गया है। इस प्रशिक्षण में 45 बालिकाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर के शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व शस्त्र पूजन से की गई। विषेश अतिथि के रूप में श्रीमती सुधा अग्रवाल व श्रीमती कमला सोनी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्गदर्शित किया। दुर्गा वाहिनी से तनुश्री सोनी, सोनिया झिंझोरे व महक विश्वकर्मा ने बालिकाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। मातृशक्ति से श्रीमती हंसा पंडित, प्रज्ञा अग्रवाल व प्रियंका विश्नोई उपस्थित रही। सभी बालिकाओं में दंड प्रशिक्षण हेतु अत्यधिक उत्साह दिखा। यह प्रशिक्षण नर्मदा विद्या मंदिर, जैसानी चौक के पास हरदा में आयोजित किया जा रहा है।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply