Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

शासकीय कॉलज में चलाया स्वच्छता अभियान

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में परिसर की स्वच्छता हेतु अभियान चलाया गया, और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.रश्मि सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 2 अक्टूबर को आयोजित अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शीविर के अंतर्गत आज अस्पृश्यता विकास में बाधक विषय पर निबंध प्रतियोगिता और अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं डॉ.प्रियंका राय, श्रीमती भावना अग्रवाल, श्रीमती गुंजन सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। उक्त कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी प्राचार्य डॉ.धीरा शाह, वीके विछोतिया, डॉ.सीपी गुप्ता, अनिल कौशल आदि उपस्थित रहे और निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.धर्मेंद्र कोरी, डॉ.अनीता बिरला और डॉ.मनोरमा चौहान द्वारा निभाई गई। निबंध प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की छात्रा वीनस निमारे ने प्रथम व छबि चौहान ने तृतीय स्थान और शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा की छात्रा पलक इंदौरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा के प्रीतम सेठी ने प्रथम और छवि चौहान ने द्वितीय स्थान तथा शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के विजय इवने ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बसंत राजपूत द्वारा किया गया।

225 Views
What do you think?

Leave a Reply