लोक सेवा केन्द्र संचालक पर 5500 रुपए का अर्थदण्ड  


अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों तथा अनुबंध की शर्तो का पालन न करने पर लोक सेवा केन्द्र खिरकिया की संचालक शिवानी जायसवाल पर 5500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिए अनुबंध की शर्तो के तहत निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी देते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा गारंटी नितिन वर्मा ने बताया कि अनुबंध की शर्तों का पालन न करने की स्थिति में लोक सेवा केन्द्र खिरकिया के संचालन अनुबंध निरस्त करते हुए सुरक्षा निधि राशि राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी।

215 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!