मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता  


अनोखा तीर, हरदा। अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया अशोक कुमार डेहरिया ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होने बताया कि मृतक दिलीप पिता शिवकरण काजवे, निवासी दीपगांवखुर्द की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उसकी पत्नी ज्योति को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मृतक नर्मदाप्रसाद पुत्र बक्स्या, जाति गोंड निवासी भवरदीमाल की पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने पर उसकी पत्नी राधाबाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!