Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

पर्यटन क्विज में द फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन ने लहराया परचम

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में हुई। इसमें 52 जिलों से 156 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज कॉम्पटिशन की शुरूआत लिखित परीक्षा से हुई। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमें सतना, धार, हरदा, रीवा, छिंदवाड़ा और सिंगरौली टेस्ट क्लियर कर ऑडियो विजुअल राउण्ड में पहुंचे। 11 राउण्ड के मल्टीमिडिया राउण्ड में विद्यार्थियों से प्रदेश के पर्यटक, सांस्कृतिक, इतिहास, पुरातत्व एवं महापुरूषों से संबंधित सबाल पूछे। प्रतियोगिता में सतना जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही धार ने दूसरा एवं हरदा जिला ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन विजेता एवं तीन उप विजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन, एवं मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व द फाउण्डेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल की टीम के द्वारा किया गया और राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर हरदा जिला एवं संस्था का नाम रोशन किया। स्कूल टीम में निकुंज सिनगावने, निष्ठा प्रजापति एवं अंशिका चौधरी शामिल थे। संस्था द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिससे टीम को हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। टीम की इस उपलब्धि पर हरदा शिक्षा विभाग एवं संस्था के संचालक जयशंकर कानवा, प्राचार्या डॉ. प्रीति बॉके, स्कूल शिक्षकों, स्टाफ एवं अभिभावकों ने टीम की इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply