आबकारी विभाग ने कन्नौद वृत्त में कार्यवाही कर 12 प्रकरण दर्ज किये

  देवास:-देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा कन्नौद में अवैध रूप से मदिरा का निर्माण ,विक्रय करने वाले संदिग्ध स्थानो की सर्चिंग तथा दबिस की गई।  जिसमें 80 बल्क लीटर हाथ मिट्टी मंदिरा तथा 3200 किलो महुआ लाहन जप्त  कर विधिबत कार्यवाही की गई । कार्यवाही में कुल 12 प्रकरण   मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में  लिए गए। जप्त सामग्री का  बाजार मूल्य लगभग 03 लाख 36000 रूपए है।


     कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक  उमेश स्वर्णकार, डी, पी सिंह,विजय कुचेरिया,दिनेश भार्गव , कैलाश जामोद, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,आबकारी आरक्षक नितिन सोनी ,शंकरलाल परते,भगत परते, निहाल खत्री,निकिता परमार, र्दीपक शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

769 Views

Leave a Reply