Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

टीकमगढ़ में धसान नदी के टापू पर 24 घंटे से फंसे दो लोगों का किया गया सफलतापूर्वक रेस्क्यू

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनडीआरएफ के जवानों को दी बधाई
राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए एनडीआरएफ के जवान होंगे सम्मानित

भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं पर सतत नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज उज्जैन के दताना हवाई पट्टी से टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर अवधेश शर्मा से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा कर बाढ़ आपदा में फंसे 2 प्रभावितों के रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर टीकमगढ़ श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अवगत कराया कि टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के चंदेरीखास ग्राम पंचायत के महोबिया घाट गांव में धसान नदी के टापू पर 24 घंटे से राममिलन यादव और रामचरण रैकवार फंसे हुए थे। दोनों को बचाने के लिए पहले हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करने के प्रयास किए गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा दोनों ग्रामीणों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरक्षित निकाले गए राममिलन यादव और रामचरण रैकवार से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी। दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के जवानों को बधाई दी और एसपी टीकमगढ़ को बाढ़ राहत बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए इन जवानों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा कर उन्हें अतिवर्षा की स्थिति में निरंतर सजग और सर्तक रहने की समझाइश भी दी।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply