Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खंडवा

ज्वेलरी दुकानों से लाखों के गहने चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:


-चांदी के गहने, एक कार और दो मोबाइल जब्त

अनोखा तीर,खंडवा।
जिले में दो दिन पहले सोने चांदी की दुकानों पर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने उनके पास से लगभग 30 लाख रुपए मूल्य की 24 किलो चांदी और सोना भी बरामद किया। चोर रतलाम गुना और शाजापुर के शतीर बदमाश है। इसमें पारधी गैंग के अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी करने के औजार दो मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की है। फिलहाल चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, बाकी अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। दो दिन के अंदर इतनी बड़ी चोरी का खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खंडवा पुलिस को इनाम देने की घोषणा की है।


पंधाना थाना क्षेत्र के बोरगांव स्थित दो ज्वेलर्स दुकानों पर  24 अगस्त की रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दुकानों के शटर उचकाकर अंदर रखे सोना व चांदी के गहनो पर हाथ साफ किया था। घटना के बाद से पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को शाजापुर जिले से चोरों का सुराग मिला। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कई जगह पर छापे मारे और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 9 आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इसमें से चार को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपियों के पास से 24 किलो चांदी तथा 120 ग्राम सोने के आभूषण जप्त किए गए हैं। कुल कीमत 30 लाख रुपए का माल चारो आरोपियों के पास पुलिस ने जब्त किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। यह सभी आरोपी गुना, शाजापुर के रहने वाले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी बड़ी गैंग से जुड़े हुए हैं। जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस आसपास के जिलों में जानकारी भेज कर इनका रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply