Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ट्रक और यात्री बस की टक्कर

1 min read
Text Size:


-घायलों को डायल-100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल  
अनोखा तीर, हरदा।
हरदा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर हाइवे पर स्थित सुकनी जेल के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 27 अगस्त रात 3. 49 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल हरदा जिले के दो डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राहुल दिगोनिया , पायलेट गौरव सातनकर ने घटना स्थल पहुँचकर बताया कि सुकनी जेल के पास यात्री बस में पीछे से ट्रक के टकरा जाने से लगभग 10 व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें डायल-112/100 एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply