Skip to content
Thursday, 15 October 2026
सभी

पुत्र के लिए माताओं ने रखा व्रत

1 min read
Text Size:



-हल छठ माता का किया पूजन
अनोखा तीर, हरदा।
रविवार को महिलाओं ने व्रत रखकर  हल छठ माता की विधि-विधान से पूजन की।  इस व्रत को रखकर महिलाएं संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं।  शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग मंदिरों में पंडितों ने पोथी पढ़कर महिलाओं को कथा सुनाई वही विधि विधान से पूजन करा गया। इस व्रत में फल, बिना बोया अनाज आदि खाने का विधान है। व्रत की यह विशेषता है कि इसमें गाय की बजाय भैंस का दूध का इस्तेमाल किया जाता है। व्रत करने वाली महिलाओं ने पुत्रों के हिसाब से 6-6 दोने में सतबिरी अर्थात सात भुने हुए अनाज का भोग हल छठ माता को लगाया। वहीं दोने फिर बाद में बच्चों को प्रसाद के रूप में दिया गया। छोटी कांटेदार झाड़ी की एक शाखा, पलाश की एक शाखा को भूमि या किसी मिट्टी के गमले में गाड़ कर पूजन किया गया। इन शाखाओं की बिक्री शहर में दो दिन से हो रही है। महिलाओं के द्वारा पुड़िया वाली भैंस के दूध से बने दही और महुआ के सूखे फूल को पलाश के पत्ते पर खाकर व्रत का समापन किया गया।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply