Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में दर्शन करने आए दंपत्ति घायल

1 min read
Text Size:



अनेखा तीर, हरदा। रविवार को दोपहर करीब ३.३० बजे इन्दौर रोड़ स्थित सांई मंदिर के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दम्पत्ति घायल हो गए। जानकारी अनुसार टिमरनी निवासी विनोद पिता विरेन्द्र जज्ञासी उम्र २६ वर्ष अपनी पत्नी ऋषिका के साथ गुरूद्वारा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी सांई मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। हादसे में विनोद को आंख के उपर – नीचे और सिर में गंभीर चोट आई जबकि ऋषिका को सिर पर मामूली चोंट आई है। दोनों का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऋषिका जज्ञासी  ने बताया कि वह अपने पती विनोद के साथ गुरूद्वारे में दर्शन करने जा रही थी। इन्दौर रोड सांई मंदिर के पास एक कालोनी ने तीन बाईक सवार निकले। बाइक चला रहे लड़के की उम्र लभगभग १४-१५ साल थी। विनोद ने बाइक रोक ली लेकिन सामने से आ रही बाइक ने हमे टक्कर मार दी और भाग गए। टक्कर लगने से मेरी पती विनोद को गंभीर चोट आई। मेरे द्वारा परिवार वालों को फोन करके बुलाया गया। जिसके बाद हमें परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply