Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला संपन्न

1 min read
20 1 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय उचतर माध्यमिक विद्यालय, बिछापुर में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply