-दिव्यांगजन को घर पहुंचकर प्रदान की व्हीलचेयर
अनोखा तीर, हरदा। दिव्यांगजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन हरदा द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरदा द्वारा संचालित घर पहुंच सेवा के अंतर्गत एक जरूरतमंद दिव्यांगजन को उनके निवास पर व्हीलचेयर प्रदान की गई। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र हरदा द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर घर पहुंच सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार 14 अक्टूबर को केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा ग्वाल नगर, हरदा निवासी राकेश विश्वकर्मा के आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सक की अनुशंसा के उपरांत उन्हें उनके निवास स्थान पर पहुंचकर व्हीलचेयर प्रदान की गई।






