Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज के सदस्यों ने 15 पौधे रोपे

1 min read
Text Size:




अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने रविवार को  गौर समाज मंगल भवन परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान मधुकामिनी, पारिजात, आम, बिल्व पत्र, सफेद कनेर, अशोक सहित अन्य प्रकार के पौधे मंत्रोच्चार के साथ रोपे गए। समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 12वें रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने इस दौरान 15 पौधे रोपे है। समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। इस दौरान चंद्रकांत शुक्ला, नरेंद्र पाठक, गोपाल दुबे, राम शर्मा, सागर पांडे ने अपने जन्मदिवस को स्मृति में संजोए रखने के लिए पौधे रोपे। वहीं स्व.आशीष तिवारी की पुण्यतिथि पर सुनील तिवारी ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा,चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, रोहित तिवारी, गजानंद डाले, सुधीर शुक्ला, अनुराग पांडे, दीपक शुक्ला, संदीप पुरोहित, सुदीप मंडलोई, अनुज दुबे, योगेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply