परशुराम कॉलोनी खातेगांव में दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

80 हजार नगद एवं चार चांदी के सिक्के पर हाथ साफ किया चोरों ने

ANOKHATEER.COM खातेगांव नगर की परशुराम कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक श्रवण गुर्जर के घर दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने घर में हाथ साफ किया श्री गुर्जर ने पुलिस थाना खातेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मैं श्रवण गुर्जर शासकीय विद्यालय अकावलिया में शिक्षक के पद पर पदस्थ हूं प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे विद्यालय के लिए निकलता हूं आज भी विद्यालय के लिए निकलते समय पत्नी दक्षिण यादव को लक्ष्मीनारायण मंदिर पर छोड़ा पत्नी जब लक्ष्मी नारायण मंदिर से पूजा अर्चना कर घर पहुंची तो उसने घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ देखा तो मुझे तुरंत फोन लगाया में रास्ते से वापस आया तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था जब घर में पहुंच कर गोदरेज देखी तो ज्वेलरी के पर्स में पांच 500 के नोट 80 हजार रुपए रखे थे एवं चार चांदी के सिक्के रखे हुए थे जो अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस प्रकार परशुराम कॉलोनी में दिन के 10 बजे ही चोरों ने शिक्षक के घर हाथ साफ कर गए । शिक्षक श्रवण गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिक्षक श्रवण गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

Views Today: 2

Total Views: 302

Leave a Reply

error: Content is protected !!