Skip to content
Thursday, 29 October 2026
सीहोर

भैरुंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश

4 min read
Text Size:

लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी नाम बदलकर और फर्जी रिश्ता बनाकर की गई थी शादी

शादी के 4 दिन बाद फरियादी के घर से ज्वैलरी एवं नगद रूपये लेकर दुल्हन हो गई थी फरार

आरोपी रामसिंह अपहरण एवं मानव तस्करी के मामले में पूर्व में जा चुका हैं जेल

पिछले साल 05 साल की सजा भुगतने के पश्चात जेल से छूटा है आरोपी रामसिंह

ANOKHATEER.COM सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के संज्ञान में लुटेरी दुल्हन का प्रकरण आने पर तत्काल लुटेरी गैंग को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ विवेचना के दौरान आरोपी रामसिहं पंवार व सपना शर्मा उर्फ शाजिया को गिरफ्तार कर शाजिया के पास से शादी में चढाये गहने जप्त किये गए व आरोपीगणो को न्यायालय पेश किया गया। आरोपिया शाजिया का जेल वॉरंट प्राप्त होने पर उसे जेल भेजा गया एवं आरोपी रामसिंह से शादी में धोखाधडी से लिये गये रुपयो की बरामदगी एवं फरार आरोपी उधम सिंह को गिरफ्तारी हेतु रामसिंह का 2 दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया।

घटना का विवरण कुछ इस प्रकार है- फरियादी विपिन पंडित निवासी हालियाखेडी द्वारा आवेदन पत्र दिया गया था कि इसका विवाह उधम सिंह निवासी छिदगांव मोजी के माध्यम से रामसिंह निवासी इंदौर की पुत्री सपना शर्मा से दिनांक 26/04/2024 को देवास के लक्ष्मीनाराय़ण मंदिर में हुआ था शादी के पूर्व ही सपना और उसके पिता ने करीबन 15 हजार रुपए कपड़े के लिए ले लिए थे और मंडप के दिन भी बहाना बना कर 50 हजार रूपए ओर ले लिए थे इसके पाश्चात्य शादी के बाद सपना ने बताया कि उसके पिता बहुत गरीब और मां बहुत बीमार हैं, इलाज के लिए 01 लाख रूपए चाहिए और शादी के चार दिन बाद सपना को लेने आए पिता को 90 हजार रूपए नगद दिलवा दिये और रामसिंह रूपए लेकर सपना शर्मा को अपने साथ लेकर इंदौर चला गया। फरियादी विपिन पंडित द्वारा अपनी पत्नी सपना व ससुर रामसिहं से सम्पर्क करने पर वे लोग विपिन को बरगलाते रहे और वापस आने की बात पर आज कल करने लगे, बिचौलिए उधम सिंह से सम्पर्क करने पर उसके द्वारा भी कोई जवाब नही दिया गया, जिससे फरियादी विपिन को ज्ञात हुआ कि उसके साथ सपना निवासी इंदौर, रामसिहं पंवार निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा हाल बडनगर उज्जैन एवं उधम सिहं यदुवंशी निवासी छिदगाँव मोजी ने मिलकर उसकी झूठी शादी करवाकर उससे धोखाधडी कर करीबन 1 लाख 65 हजार रुपये व शादी में सपना को दिये गहने कुल कीमती 02 लाख से अधिक लेकर फरार हो गए हैं। उक्त आवेदन पत्र की जांच पर पाया कि सपना शर्मा का असली नाम शाजिया पति मुश्तर हाशमी है जिसको रामसिहं पंवार ने अपनी बेटी बताया व उधम सिहं यदुवंशी के साथ मिलकर विपिन पंडित के साथ शादी करवाकर कुल 2,05,000 रुपये की धोखाधडी की है, जिस संबंध में थाना भैरूंदा में अपराध क्रमांक 375/24 धारा 419, 420, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी पर पहले से दर्ज है अपहरण और मानव तस्करी के केस

आरोपी रामसिंह पंवार के विरुद्ध पूर्व में थाना रेहटी एवं थाना एमजी रोड इंदौर में अपहरण एवं मानव तस्करी के केस पंजीबद्ध हैं। जिसमें से इंदौर के केस में आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी हैं एवं आरोपी साल 2023 में ही जेल से छूटा हैं।

आऱोपीगण का विवरण

01. सपना शर्मा उर्फ शाजिया पति मुश्तार हाशमी उम्र 32 साल निवासी एयरपोर्ट रोड छोटी बांगङदा इंदौर 

02. रामसिहं पंवार पिता शंकर लाल पंवार उम्र 50 साल निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा हाल बडनगर जिला उज्जैन 

03. उधम सिहं पिता मोती सिहं यदुवंशी उम्र 45 साल निवासी ग्राम छिदगाँव मोजी

इनकी रही महत्वपुर भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी, उनि पूजा सिहं राजपूत, सउनि सूरज सल्लाम, प्रआर. 176 दिनेश जाट, आर.578 पवन जाट, मआर दीपिका एवं साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा है ।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply