नागद्वारी मेले में सुरक्षा की दृष्टि आरटीओ और यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओवरलोड जिप्सियों के काटे चालान

ANOKHATEER.COM रविवार 4 अगस्त को कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान तथा यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में जांच दल द्वारा पचमढ़ी नागद्वारी मेले में सुरक्षा की दृष्टि से जलगड़ी मार्ग तथा पगारा मार्ग पर ओवरलोडिंग तथा अधिक किराया लेने वाले वाहनों पर नियंत्रण रखने के लिए चालानी कार्यवाही की गई। वाहन चालको को ओवरस्पीड न करने की हिदायत दी गई, कुल 28 चालानी कार्यवाही करते हुए 17500 हजार का चालान काटा गया।

एक चालक शराब का सेवन करके गाड़ी चलाते पाया गया, जिसे मेडिकल के लिए भेजकर विधिसमत कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ अधिकारी एवं यातायात डीएसपी द्वारा पचमढ़ी बस स्टैंड, जलगड़ी मार्ग एवं पगारा में सघन वाहनों की चेकिंग करते हुए वाहन चालको को सही तथा व्यवस्थित तरीके से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।

Views Today: 2

Total Views: 148

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!