Skip to content
Monday, 19 October 2026
खरगोन

हरियाली महोत्सव के रुप में मनेगा विधायक पाटीदार का जन्मदिन, 71वें जन्मदिन पर रोपे जाएंगे 71 हजार पौधे

2 min read
Text Size:

खरगोन- क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार का जन्मदिन 5 अगस्त को हरियाली महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। पाटीदार के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके 71वें जन्मदिन पर 71 हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया है। यह पौधरोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान को गति देते हुए किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह संयोग के साथ ही खुशी का अवसर है कि विधायक बालकृष्ण पाटीदार के साथ ही उनके सुपुत्र समाजसेवी एवं उद्यमी नितिन पाटीदार का जन्मदिन भी 5 अगस्त को है। दोनों पिता- पुत्र के जन्मदिन पर सुरक्षित स्थानो पर पौधरोपण होगा, इसकी शुरुआत ग्राम ठीबगांव बुजुर्ग से होगी, जहां एक साथ 21 हजार पौधे विधायक पाटीदार की मौजुदगी में रोपे जाएंगे। इस पौधरोपण के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। पौधों की व्यवस्था के साथ ही गड्ढे तैयार करने एवं पानी की व्यवस्थाएं कर ली गई है, अब इंतजार केवल जन्मदिन का है।  

 विधायक पाटीदार ने बताया कि उनके जन्मदिन को पिछले कई वर्षों से कार्यकर्ता समाजसेवा के कार्यों के रुप में मनाते आ रहे है। निराश्रित बच्चों को भोजन, रक्तदान, मरीजों को फल वितरण, स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां जन्मदिन पर आयोजित की जाती रही है। इस बार कार्यकर्ताओं ने पीएम के पौधरोपण अभियान को जन्मदिन पर गति देने का संकल्प लिया है, जो सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। में कृषक परिवार में जन्म लेकर खेती- किसानी से जुड़ा होकर गांव में रहता हूं, मुझे पर्यावरण में पेड़- पौधों का महत्व पता है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर मैं हमेशा प्रयासरत रहता हूं, साथ ही प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मेरे जन्मदिन के अवसर पर जिले में इतनी बड़ी संख्या में हो रहे पौधरोपण के लिए कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामनाएं, बधाई देता हूं।

337 Views
What do you think?

Leave a Reply