*गड़ागांव पंचायत की उपेक्षा: बोरकुंडिया- साधु टप्पर की सड़क बदहाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बोरकुंडिया के साधु टप्पर की सड़क की हालत दयनीय, ग्रामीणों को हो रही भारी मुश्किलें

सतवास तहसील:-ग्राम पंचायत गड़ागांव के अंतर्गत आने वाले बोरकुंडिया के साधु टप्पर की सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टप्पर पर 20 से अधिक परिवार निवास करते हैं, जिनमें छोटे बच्चे और स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। बारिश के मौसम में सड़क की हालत अत्यंत खराब हो जाती है, जिससे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना बेहद कठिन हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्हें केवल आश्वासन मिलते रहे हैं, परंतु ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण बीमार लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिन्हें ट्रैक्टर की मदद से निकालना पड़ता है।
कन्नौद जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि उन्होंने सरपंच साहब के पुत्र से बात की थी, जिन्होंने जानकारी दी कि 150 मीटर सीसी सड़क विधायक जी के माध्यम से बनवाई जा रही है। बाकी 350 मीटर सड़क सांसद जी के माध्यम से और अन्य 150 मीटर सड़क घुमक्कड़ योजना के माध्यम से बनाई जाएगी। रेवाराम सारण ने निर्देश दिया है कि बारिश के कारण बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए, मुरम और बंडे डालकर सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और उन्हें इस कठिनाई से निजात मिलेगी। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और सड़क की स्थिति में सुधार करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 252

Leave a Reply

error: Content is protected !!