बैंक में पैसे जमा करने गए किसान से धोखाधड़ी की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

किसान  पर बिस्किट का घोल डाल बदमाशों ने उड़ा लिए 1 लाख रुपये

सिवनी मालवा:-किसान के साथ 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। किसान के कपड़ों पर बिस्किट का घोल डालने के बाद जैसे ही किसान उसको साफ़ करने लगा। तभी आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही किसान ने देखा की उसका रुपयों का झोला गायब है वो आरोपियों के पीछे दौड़ा भागने के दौरान आरोपी ने झोला फेंक गया और वो उसमे से कुछ रूपये लेकर भाग गया। जिसके बाद किसान संतोष  निसानिया उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम भरलाय ने थाना सिवनी मालवा आकर बताया की वो सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया सिवनी मालवा से 100000 रू। निकालकर बैंक ऑफ इण्डिया सिवनी मालवा में जमा करने गया था। जहाँ पर किसी ने मेरे कपड़ो पर गंदगी डाल दिया  तो मै  पैसे का बैग नीचे रखकर अपने कपड़े साफ करने लगा। कपड़े साफ करने के बाद मैने अपना पैसे वाला बैग देखा तो एक लड़का मेरा पैसे से भरा बैग लेकर भागा। जिसका मैने पीछा किया तो उक्त लड़के द्वारा मेरे बैग से कुछ रूपये निकालकर बाकी बचे पैसो सहित मेरा बैग फेंक दिया। जो मुझे मिल गया है। मैने जब बैग में अपने पैसे की गिनती की तो केवल 80000 रूपये ही थे। उक्त अज्ञात लड़के द्वारा मेरे बैग से 20000 रूपये निकाल कर भागा है। उस व्यक्ति ने पीली रंग की टी शर्ट और काले रंग की लोवर पहना था। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया की एक किसान शिकायत लेकर आया था। जिसके बाद मैंने घटना स्थल पर पहुँच देखा आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। जैसे ही आरोपी की पहचान होती है आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

165 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!