सिवनी मालवा:-झकलाय रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल मे देर रात 04 बजे प्राप्त हुई की झकलाय रेलवे गेट से आगे 2 किलोमीटर दूर कोई युवक मुंबई पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से गिर गया है । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया स्टाफ आरक्षक मूलचंद रघुवंशी एवं पायलट विकास यादव ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोनू शर्मा पिता राधे शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी चंदौली (उ. प्र.) पाटलीपुत्र से मुंबई ट्रेन क्र. 12142 से गिरकर घायल हो गए थे। डायल- 112/100 जवानों ने घायल व्यक्ति को पहले साधन नही होने पर ट्रेन रुकवाकर इंजीन से 2 किलोमीटर दूर झकलाय रेलवे फाटक लाये इसके बाद एफ़.आर. व्ही वाहन से ले जाकर सिवनी मालवा अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया गया । डायल 100 जवानों की तत्परता से घायल मोनू शर्मा को समय पर उपचार मिल सका।

