ट्रक और पिकअप मे टक्कर 3 घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सिवनीमालवा:-धर्मकुंडी के पास चंदा नदी की गोलाई पर ट्रक और पिकअप मे टक्कर हो गयी । जिसमे 3 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि धर्मकुंडी मे पूर्व वेयर हाऊस के पास चंदा नदी की गोलाई पर पिकअप एक सायकल सवार को बचाने के चक्कर मे सामने से इटारसी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। टक्कर होने से दोनो वाहन नीचे ढलान मे उतर गये। जिससे पिकअप के ड्राइवर और  उसके साथी तथा ट्रक ड्रायवर गंभीर घायल हो गये। जिन्हे 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वार्ड 10 के जनपद सदस्य शेरसिंह दरबार ने बताया कि  घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। ट्रक मे यूरिया की बोरिया लदी थी जो ठीक तरह से बंधी होने से उन्हे कोई नुकसान नही हुआ है। ट्रक इटारसी से सिवनीमालवा यूरिया खाद लेकर आ रहा था।

359 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!