Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

केंद्रीय गृहमंत्री को भेंट किया मां नर्मदा का चित्र  

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, खातेगांव। भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली पहुंचकर खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने मुलाकात की और खातेगांव विधानसभा क्षेत्र की ओर से मां नर्मदा का चित्र भेंट कर श्री शाह का अभिवादन किया। विधायक आशीष शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खातेगांव क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने रेल लाइन में प्रभावित किसानों की बात रखी एवं विगत दिनों से शासकीय कर्मचारियों को संघ की शाखा में जाने पर प्रतिबंध लगा था जिसे गृहमंत्री अमित शाह ने हटा दिया है। अब कोई भी शासकीय कर्मचारी संघ की शाखा में जा सकता है। विधायक शर्मा ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र की ओर से आभार व्यक्त किया।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply