Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रामीणों से बारिश के समय पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की

1 min read
Text Size:

प्रचार रथ गाँवों में जाकर ग्रामीणों को कर रहा जागरूक

भोपाल:-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के निर्देश पर स्वच्छ पेयजल संबंधी सावधानियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिये प्रचार रथ के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर जन जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है। मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रामीणों से बारिश के समय पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रचार रथ बारिश में दूषित पेयजल से पेट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिये बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी गाँवों में जाकर दे रहा है। यह रथ प्रतिदिन जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर दूषित जल पीने से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, उल्टी, बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से पानी को उबाल कर पीने, पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कराने, जांच किट से पानी की जांच कराने, H2S वॉयल्स के माध्यम से प्रत्येक घर में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply