Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खंडवा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडव:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि मंगलवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जाने के उद्देश्य से स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की प्रतिमाह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान तहत् प्रसव पूर्व जांच, निदान एवं परामर्श सेवाएं दी गयी है। गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच व उपचार के साथ ही आवश्यक दवाईया भी दी गई। इसी क्रम में सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में डॉ. श्रद्धा जाधव, छैगांवमाखन में डॉ. कंगी त्यागी, पुनासा में डॉ. शिखा चन्द्रवंशी, मूंदी में डॉ. शांता तिर्की, खालवा में डॉ. मयूरी राठौर, हरसूद में डॉ. नीलम मिश्रा, किल्लौद में डॉ. जिस्मी व जावर में डॉ. मोनिका गंगवाल ने सेवाएं दी।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply