Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

बड़वाह थाना प्रभारी और दो आरक्षक पर जिले से हुई कार्यवाही

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा पुल वर्ष 2023 में भारी वर्षा के चलते कुछ दिनों तक पानी में डूबा रहा ।इस पुल के मरम्मत कार्य को लेकर कुछ दिनों तक पुल पर रिपेयरिंग कार्य जारी रहा । लेकिन इस कार्य के बाद एनएचआई विभाग के आदेश अनुसार स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 17 सितंबर 2023 को इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। इस पुल की मरम्मत करने के बाद 7 अक्टूबर 2023 को केवल 20 टन वजनी वाहनों को पुल से निकालने के आदेश जारी हुए थे । किंतु इस प्रतिबंध के बावजूद इस मोटर पुल से पैसे देकर भारी वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों का निकलना जारी रहा । जिसके चलते इन गतिविधियों की जानकारी को लेकर एक राष्ट्रीय अखबार में इसका समाचार प्रकाशित किया गया था । जिसमें उल्लेख किया गया था कि कुछ स्थानीय एवं आसपास के दलालों और एक तरफ खंडवा एवम दूसरी तरफ खरगोन जिले के पुलिसकर्मी इन वाहनों से बड़ी राशि लेकर भारी वाहनों को निकाल रहे है। खबर प्रकाशित होने के बाद दोनो जिले के पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए खंडवा जिले की मोरटक्का चौकी प्रभारी शिवराम जाट और एक आरक्षक अंकित को निलबित किया गया ।

 

बड़वाह थाना प्रभारी और दो आरक्षक निलंबित —— 

 

इस कार्यवाही के चलते यह कार्यवाही खरगोन जिले के एसपी ने बड़वाह थाने पर भी कार्यवाही की ।इस कार्यवाही को लेकर जब प्रतिनिधि विकास पवार ने खरगोन डीआईजी अतुल सिंह से मोबाईल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया की प्रशासनिक स्तर पर बड़वाह थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास और दो आरक्षक शैलेंद्र सिंह व प्रधान आरक्षक मुकेश तिरोले को निलंबित किया गया है ।उल्लेखनीय है की पुलिस प्रशासन यदि इस मामले से जुड़े दलालों को हिरासत में लेकर पूछताछ करे ।तो अब तक की कमाई का बहुत बड़े हिस्से का पर्दाफाश हो सकता है ।जबकि कई स्थानीय युवा दलालों द्वारा जिस तरह पुलिस कर्मचारियों से सेटिंग कर ट्रक चालकों से अवैध तरीके से राशि वसूली है उसके प्रमाण भी पुलिस को आसानी से उपलब्ध हो सकते है। ताकि आगामी दिनों में पुल से निकलने वाले वाहन चालकों को इस तरह परेशान कर अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके ।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply