Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

मलासुर अभियान का आयोजन नगर परिषद खातेगांव ने किया प्रारंभ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खातेगांव:-नगर परिषद खातेगांव द्वारा नगर  स्वच्छता के स्तर में सुधार हेतु शासन के निर्देशानुसार नागरिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के स्वच्छता जनजागरूकता अभियानों का आयोजन नगर मे किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में नगर में मलासुर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर 3 साल में सेप्टिक टैंक खाली कराए जाने, मैन्युअल स्कैवेंजिंग या असुरक्षित रूप से खुले हाथों से सेप्टिक टैंको को खाली करने से रोकथाम एवं 14420 हेल्प लाइन का प्रचार हेतु वार्ड स्तरीय चर्चाएं एवं गृहभेंट करना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान और निकाय या अधिकृत डी-स्लजिंग ऑपरेटर से ही सेप्टिक टैंक खाली कराए जाने हेतु प्रचार-प्रसार एवं गृहभेंट अभियानों का आयोजन किया जा रहा है आयोजन के माध्यम से नागरिको को फ़िकल स्लज या मलजल अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण एवं निपटान मे सहभागी बनने एवं प्रत्येक 3 वर्ष मे सेप्टिक टैंक को खाली कराये जाने हेतु जागरूक किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार मलजल का अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान बहुत आवश्यक है मलासुर अभियान शासन का एक सराहनीय प्रयास में जिससे हम सभी को सतत सहयोग करना चाहिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  निखिलेश चिंतामन के अनुसार नगर परिषद खातेगांव शहरी स्वच्छता हेतु प्रतिबद्ध है, हमारी नगर के नागरिकों से अपील है की प्रत्येक 3 वर्ष मे अपने सेप्टिक टैंक खाली करवा कर मल अपशिष्ट के प्रबंधन में सहयोग प्रदान करें

92 Views
What do you think?

Leave a Reply