Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

2 min read
Text Size:

   अनोखा तीर देवास:-29 जून 2024/ “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेने पर जहां एक ओर सब्सीडी मिल रही है वहीं दूसरी और बिजली के बिल से राहत मिल रही है। ऐसे ही देवास जिले के ग्राम कैलोद निवासी राधेश्याम चौधरी हैं, जिन्होंने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगाया है। जिससे अब वे लाभ भी पा रहे हैं। इस योजना को प्रारंभ करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही हितग्राही राधेश्याम चौधरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी इस योजना के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

हितग्राही राधेश्याम चौधरी ने बताया कि उनके घर पर विद्युत विभाग का बिजली कनेक्शन है, जिससे उनके घर पर बिजली प्राप्त होती है। बिजली की खपत अनुसार बिल भी कभी कम तो कभी ज्यादा आता है। इसी बीच विगत दिनों ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम कैलोद में कलेक्टर ऋषव गुप्ता आए थे, जिन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस योजना के लाभ का सुनकर वे इस योजना से प्रभावित हुए तथा इसका लाभ लेने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन दिया। आवेदन अनुसार उन्होंने अपने घर पर 3 किलो वॉट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सीडी भी प्राप्त हुई।
हितग्राही श्री चौधरी ने बताया कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के माध्यम से  उत्पन्न बिजली को विभाग को प्रदान करेंगे। इसके पश्चात विद्युत बिल खपत अनुसार आएगा। अगर हमारे यहां बिजली की खपत कम है और विद्युत का उत्पादन ज्यादा है तो हमारा बिजली का बिल माइनस में आएगा। योजना अनुसार हमारा बिजली बिल समायोजित हो जाएगा। यह योजना हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वरदान से कम नहीं है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घरों पर सोलर पैनल को लगवाएं। इस योजना का लाभ लेकर मैं बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
फोटो संलग्न

194 Views
What do you think?

Leave a Reply