Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

इंदौर-बैतूल हाइवे पर चार्टर्ड बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-मध्य प्रदेश में के देवास जिले में हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल इंदौर-बैतूल हाइवे के ननासा क्षेत्र में सोमवार को फिर एक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार चार्टर्ड बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा की ओर जा रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने सामने से आ रही बाइक नंबर एमपी 41 एमआर 7023 को चपेट में लिया। घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय सतीश निवासी ग्राम थूरिया की मौके पर ही मौत हो गई। पिता कमल गंगवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल कमल गंगवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर के बाद बाइक चार्टर्ड बस के नीचे ही फंस गई थी।

आस-पास से निकल रहे लोगों ने घायल को बस से निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। वाहनों की तेज गति पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। पिछले एक माह में इस क्षेत्र के आसपास पांच से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

215 Views
What do you think?

Leave a Reply