फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, कन्नौद। कन्नौद की ओर से अंध गति से जा रहे हैं डंपर ने नानसा निवासी काका-भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई। गुरुवार रात्रि में लखन पिता गंगा बिशन गुर्जर तथा उनके भतीजे राहुल पिता कलीराम गुर्जर दोनों निवासी ननासा सड़क के नीचे पटरी पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच कन्नौद की ओर से यमराज बनकर अंध गति से आ रहे डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर हरिओम पटेल के घर में जा घुसा। जिससे उनके आगे का पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि घर में सो रहे परिवार को कोई क्षति नहीं पहुंची। वहीं ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कन्नौद थाने का पुलिस का बल और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद चक्काजाम खोला गया। वहीं काका-भतीजे के शव को स्थानीय लोग कन्नौद सरकारी अस्पताल ले गए। वहीं आज शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किय गया। आपको बता दें कि नेमावर से कन्नौद के बीच खातेगांव एवं ननासा का वायपास मार्ग लगभग पूरा हो चुका है फिर भी भारी वाहन रहवासी क्षेत्र से गुजरते हैं। जिससे हर दिन होती घटना में कोई न कोई परिवार का चिराग बुझता है, फिर भी प्रशासन नहीं जाग रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से दोनों मृतक परिवारों को सहायता राशि तत्काल देने तथा अनियंत्रित भारी वाहन डंपरों पर रोक लगाने, सड़क का दुरस्तिकरण, नानसा का बाईपास चालू करने व ननासा में पुलिस के वेरिकेट लगाने की मांग की है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

error: Content is protected !!