Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

अंतिम दिनों में पानी के लिए जद्दोजहद

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल अपने अंतिम चरण में है। इस बीच नहर सिंचाईं से जुड़े किसानों के मध्य पानी की मांग उठी है। विधायक प्रतिनिधी राहुल पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ग्राम देवास, बैड़ी, अबगांवकला, अतरसमा, देवतलाव, कोलीपुरा, कुंजरगांव, भादूगांव, भंवरतलाव और खेड़ा में किसानों की मूंग की फ़सल पानी के अभाव में सूखने की कगार पर है। ऐसे में किसानों द्वारा घोषित एरिया में पानी की उपलब्धता कराने की मांग की है। उन्होंनें यह भी कहा कि फसल अंतिम चरण में है। अगर ऐसे वक्त पर सिंचाईं से पिछड़ते हैं तो किसानों के आर्थिक नुक़सान की संभावना है। पटेल ने प्रशासन से उक्त गांवों के किसानों को पानी की उपलब्धता कराने की मांग को लेकर किसान आज सुबह 11 बजे पचौला माइनर पर जुटेंगे। जहां शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ करने की बात कही है।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply