
विकास पवार बड़वाह – लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के पश्चात अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपना चुनावी कार्यालय का शुभारंभ महेश्वर रोड स्थित अग्रेसन भवन के सामने कर दिया है । जहा कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थित में दोपहर 2 बजे विधि विधान से पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ हुआ ।इस मौके पर स्थानीय और ग्रामीण के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।जिन्होंने अपनी पार्टी को आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करवाकर जीत दिलाने की अपील की।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह भाटिया,अशोक जैन,ईश्वरचंद दस्सानी,मकसूद अली,रमिंदर सिंह भाटिया सहित अन्य नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी सभी नेता और कार्यकर्ताओ से शुक्रवार शाम 5 बजे से प्रतिदिन शहर के वार्डो में जाकर मतदाताओ से संपर्क करने की बात कही ।

निमाड़ की दो लोकसभा सीट खंडवा और खरगोन जीतेंगे हम —-
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर अरुण यादव ने निमाड़ की दो लोकसभा सीट खंडवा और खरगोन में भारी बहुमतों से जीतने की बात कही ।उन्होंने कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लेकर कहा की तीसरे चरण का चुनाव 7 तारीख को और चौथा चरण 13 मई को होना है ।अभी पहले और दूसरे चरण के चुनाव में 7 लोकसभा सीट पर कांग्रेस मजबूती पर है ।जबकि मालवा निमाड़ की लोकसभा सीट खंडवा, खरगोंन,धार,झाबुआ जैसी जगह पर कांग्रेस मजबूती की ओर अग्रसर है ।हमे विश्वास है की 14 से 15 लोकसभा सीट हम जीतेंगे ।
उन्होंने भाजपा के दवाब में आकर किया घिन्नोना कृत्य —-

इंदौर के लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय क्रांति बम के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अरुण यादव ने कहा की उन्होंने हमारी पार्टी के साथ बहुत बड़ा धोका किया है । हमे उनसे यह उम्मीद नहीं थी ।उनके कहने पर ही सभी की रॉय पर उन्हे पार्टी ने टिकट दिया था ।लेकिन उन्होंने भाजपा के दवाब में आकर पार्टी के साथ यह घिन्नोना कृत्य किया है । इंदौर के कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा पैसे लेकर टिकट देने के आरोप पर श्री यादव ने कहा की जब पार्टी द्वारा टिकट वितरण किया जाता है तो सभी की सहमति से किया जाता है । हाल ही में जीतू पटवारी द्वारा भाजपा की महिला नेत्री इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर श्री अरुण यादव ने कहा की इमरती देवी मध्य प्रदेश शासन की बहुत ही सीनियर मंत्री है ।जीतू पटवारी ने इस तरह का कोई गलत बयान नही दिया। उस बयान को तोड़ मरोड़ के दिखाया जा रहा है ।उल्लेखनीय है की कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ पर समय की व्यस्तता के चलते कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल स्वयं ही शामिल नही हुए ।जिनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे नकुल पटेल ने सभी उपस्थितजनो से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की । इस कार्यालय शुभारंभ पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकडिया,बबलु भाटिया, डोंगर सिंह खंडाला,प्रदीप सेठीया,पार्षद सुनील चौधरी,आशीष जैन,गुरविंद भाटिया, शहजाद खान,अजहर तवर,तबरेज तवर सहित अन्य सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।


Views Today: 2
Total Views: 118

