Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कंट्रोल रूम से की मतदान की सतत् मॉनिटरिंग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में हुए मतदान सहित अन्य व्यवस्थाओं की इलेक्शन कंट्रोल रूम से सतत् मॉनिटरिंग की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई थी। छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में कुल 13 हजार 588 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया गया। वेबकास्टिंग के जरिये 8 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों पर हुई समस्त गतिविधियों का लाइव प्रसारण और सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की गई।

श्री राजन ने मतदान प्रक्रिया की इलेक्शन कंट्रोल रूम से लाईव मॉनिटरिंग, सेक्टर ऑफिसर्स के जीपीएस लगे वाहनों की लाईव ट्रेकिंग, सेक्टर ऑफिसर्स की लाईव अपडेट सहित मतदान दलों द्वारा कराई जा रही मतदान प्रक्रिया, एफएसटी व एसएसटी की लोकेशन ट्रेकिंग व अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कार्य का भी अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का मतदान केन्द्रों तक परिवहन करने वाले मतदान दलों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस डिवाइस भी लगाई गई है। इस कार्य की निरंतर निगरानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से की जा रही है।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply